– 20सूत्री की बैठक में हुईं शामिल -पहली बार नवादा आगमन पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत
नवादा : जिला प्रभारी मंत्री सह बिहार के खेल और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह नवादा पहुंची। पहली बार नवादा आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20-सूत्री) की जिलास्तरीय बैठक में शामिल हुईं। डीएम रवि प्रकाश ने पौधा देकर उनका स्वागत किया।
बैठक में जिले में संचालित 20-सूत्री कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की । उन्होंने विभागवार योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
भईया जी की रिपोर्ट