-देह व्यापार का हुआ खुलासा
नवादा : नगर थाना पुलिस ने अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। पुलिस की कार्रवाई देर रात नगर थाना क्षेत्र के नवीनगर मुहल्ले के एक मकान में हुई।
गुप्त सूचना के आलोक में हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि नवीनगर मुहल्ले के एक मकान के अंदर से लड़कों और लड़कियों के हंसने-बोलने की आवाज आती है। स्थानीय लोगों की ओर से आशंका जताई गई थी कि उस मकान में नाबालिग लड़कियों से अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की। पुलिस टीम में नगर थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी शामिल थे।
चार पुरुष और दो नाबालिग लड़कियां मिलीं
गठित टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से चार पुरुष और दो नाबालिग लड़कियां मिलीं। महिला अधिकारियों की ओर से पूछताछ करने पर नाबालिग लड़कियों ने बताया कि उनसे जबरदस्ती देह व्यापार कराया जाता था और इसके बदले उन्हें कुछ पैसे दिए जाते थे। लड़कियों के नाम-पता पूछने के बाद मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया। दोनों पीड़ित नाबालिग लड़कियों को महिला अभिरक्षा में लिया गया, जबकि पकड़े गए चारों3 पुरुषों को थाने लाया गया।
देह व्यापार की बातें स्वीकार की
थाने में पकड़े गए पुरुषों से सघन पूछताछ की गई। उन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में देह व्यापार का धंधा करने की बात कबूल की। पूछताछ के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:- रौशन कुमार उर्फ साहेब कुमार उर्फ लंगड़ा (24 वर्ष, निवासी सोहडी, नालंदा), गुलशन कुमार (25 वर्ष, निवासी नारदीगंज, नवादा), तनु कुमार (27 वर्ष, निवासी नारदीगंज, नवादा) और प्रियांशु कुमार (22 वर्ष, निवासी नारदीगंज, नवादा) के रूप में हुई है। मौके से बरामद सामानों में 3 एंड्रॉयड मोबाइल, 3 कीपैड मोबाइल, 1 आधार कार्ड, सिम कार्ड, 4 पैकेट कंडोम, 1 पत्ता दवा, 2 डिब्बे सिगरेट, 1 डिब्बा माचिस, 1 पेटीएम स्कैनर मशीन, 1 पेटीएम बॉक्स, 10,820 रुपये नकद और 1 साउंड बॉक्स शामिल है।
भईया जी की रिपोर्ट