नवादा : जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के छोटी अमांवा गांव में 43 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की रात हुई। मृतक की पहचान गाजू चौधरी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने गाजू चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार बताया कि घटना के बाद पत्नी व पुत्र फरार होने में सफल रहा। आशंका है कि घरेलू विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। वैसे एक पुत्र को सदर अस्पताल लाया गया है लेकिन वह कुछ बोलने से परहेज़ कर रहा है।थानाध्यक्ष का मानना है कि पूर्व में भी पति-पत्नी से विवाद मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का उद्भेदन कर पाना संभव है।
भईया जी की रिपोर्ट