नवादा : जिले के युवाओं में रिल्स बनाने की ललक पैदा हो रही है। हाल के दिनों में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिसकी इजाजत कोई नहीं दे सकता। बावजूद धंधा है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है।
कुछ ही दिन पूर्व ऐसे ही एक मामले में कादिरगंज के युवक की पहचान कर न केवल जुर्माना लगाया गया बल्कि युवक ने लिखित रूप में माफी मांगी थी। बावजूद युवाओं पर इसका असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।
ताज़ा मामला रजौली का है। टोटो सवार द्वारा नेशनल हाईवे संख्या 20 पर ऐसा स्टंट करते देखा गया जिसे देख लोगों की सांसें थम गईं लेकिन स्टंट करने वाले पर वाले पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वैसे चिन्हित कर कार्रवाई का प्रयास आरंभ कर दिया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट