नवादा : जिले के गोविंदपुर-दर्शन नाली निर्माण में रात के अंधेरे में छड़ की चोरी करते बाल चोर गिरोह को मुंशी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस क्रम में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में छड़ बरामद किया गया।
पूछताछ में बाल चोर ने केवल अपना अपराध स्वीकार किया बल्कि चोरी कर छिपाकर रखे छड़ को बरामद किया। इतना ही नहीं अपने अन्य सहयोगियों के नामों का खुलासा किया जिसकी पहचान की जा रही है।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने बाल चोर को अपने संरक्षण में ले पूछताछ आरंभ कर दी है। बता दें नाली निर्माण के क्रम में न केवल बाल चोरों बल्कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा छड़ सिमेंट की चोरी से ठेकेदार परेशान हैं ही नाली निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
भईया जी की रिपोर्ट