नवादा : नगर थाना क्षेत्र के भदौनी मुहल्ले में हड्डी गोदाम में अचानक आग लगने से लाखों रुपए मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने से मुहल्ले में अफरातफरी मच गयी। गोदाम मालिक मो गुलबहार ने बताया कि अचानक अहले सुबह गोदाम से उठती धूंआ व आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने सूचना दी। सूचना के आलोक में पहुंचने के पूर्व लगभग आधा सामान जलकर खाक हो चुकी थी जबकि शेष का जलना जारी था।
सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के आलोक में पहुंची फायर ब्रिगेड वाहन काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन सामान को सुरक्षित बचा पाना संभव नहीं था। अन्गनिकांड की सूचना संबंधित बैंक के साथ अधिकारियों को दी गयी है। गोदाम मालिक ने बैंक व अधिकारियों से उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है।
भईया जी की रिपोर्ट