नवादा : 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर, पटना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में Best Electoral Practices Awards-2025 के अंतर्गत निर्वाची पदाधिकारी, 236-हिसुआ विधानसभा क्षेत्र -सह-अपर समाहर्ता,डॉ अनिल कुमार तिवारी को उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधन एवं नवाचारी पहल के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, समावेशी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा Best RO Award श्रेणी के अंतर्गत निर्वाची पदाधिकारी, 236-हिसुआ विधानसभा क्षेत्र का चयन किया गया, जो मतदाता जागरूकता, निर्वाचन प्रबंधन, नवाचार एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन का प्रतिफल है। इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भईया जी की रिपोर्ट