नवादा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में तथा विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा सुश्री शिल्पी सोनीराज के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में पूर्वाह्न काल में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री शिल्पी सोनीराज, विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर न्यायमंडल के विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी, व्यवहार न्यायालय, नवादा के तृतीय वर्गीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारीगण, अधिवक्ता, डिफेंस लॉयर तथा पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री शिल्पी सोनीराज ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता शपथ केवल शब्दों तक सीमित न रहकर एक संकल्प के रूप में होनी चाहिए, जिसे हम अपने आचरण में उतारें।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश, उत्पाद-प्रथम, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी VI एवं IV, अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी, मुंसिफ, आदित्य आनंद, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, कमरूजमों, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, निखिल कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, महासचिव, जिला अधिवक्ता संघ, पैनल लॉयर महेश्वर प्रसाद; डिफेंस लॉयर उमेश्वर प्रसाद सिंह; अधिवक्ता श्री राकेश कुमार, राम अखिलेश पासवान, सुशील कुमार, कुणाल कुमार, मो. अली शब्बीर हसनैन, अभिजीत कुमार, दिवाकर कुमार एवं अनित कुमार सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा तथा व्यवहार न्यायालय के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारीगण एवं पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट