नवादा : है न हैरान होने वाली बात…. लेकिन घबराइए मत कार्य प्रगति पर है…. वो भी एक साल से ज्यादा दिनों से…. अब थोड़ा सा सुन हीं लीजिए….. दरअसल जिले की वारिसलिगंज प्रखंड ठेरा पंचायत महादेव बिगहा गाँव कि मेन गली है जिसकी औसतन लम्बाई चौड़ाई महज 500 से 600 फुट (अनुमानित ) होगी…. और इसमें ढलाई का कार्य होनी है जो एकसाल से ज्यादा दिनों से विधवा रूप धारण कर रखी है ….
वैसे इसकी ढलाई कार्य के लिए पीसीसी मशीन तक विगत पंचयात चुनाव के लगभग पहले आ कर खड़ी हो गयी थी…. ग्रामीणों में आस जगी थी शायद अब गाँव कि गली में पीसीसी ढलायी हो जाएगी ? लेकिन अफ़सोस चुनाव के बाद जब परिणाम फिर से तत्कालीन प्रतिनिधि के हाथ में आया तो पीसीसी ढलाई मशीन चला गया और फिर लौटकर अबतक नहीं आया…….
लेकिन विगत वर्ष (2024) में पंचायत समिति योजना से (जानकारी अनुसार ) गली कि पीसीसी ढलायी एवं नाली ढक्कन योजना पारित कि गयी और लगा कि अब कार्य सफल हो जाएगा…. लेकिन कहाबत है न बेल से गिरा और बबुल पर अटका….. वही हो गया सब के सब एक जैसा हीं निकला….. अब फिर पंचायत चुनाव आने वाला है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल आखिर कब होगा काम?
भईया जी की रिपोर्ट