नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में अबतक सैकड़ों साइबर ठगों की गिरफ्तारी व पुलिसिया कारवाई के बावजूद इलाके के विभिन्न गांवों में ठगी का मामला जोरों पर है। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव के बधार से चार साइबर अपराधी को ठगी से संबंधित दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया।थाना परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन कर पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अफरातफरी में की गई कारवाई के दौरान अपसढ़ गांव के बगीचा से छापेमारी कर चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव निवासी रामाशीष सिंह के पुत्र राजाराम कुमार,यदुनंदन सिंह के पुत्र प्रिन्स कुमार एवं श्यामनंदन सिंह के पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गई.जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से नौ एण्ड्रॉयड मोवाइल,एक किपैड मोवाइल,छह पेज का डाटा कस्टमर,दो एटीएम,एक आधार कार्ड,एक वोटर कार्ड,एक पैन कार्ड व एक ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी,पुअनि अखिलेश्वर सिंह व पप्पू कुमार मौजूद थे। उधर साईबर थाना नवादा के द्वारा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरचक गांव से दो साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें आशीष कुमार एवं निर्मल कुमार शामिल है।
भईया जी की रिपोर्ट