नवादा : जिले के कौआकोल में एक जंगली हिरण रास्ता भटककर खेतों में घुस गया। गांववालों की नजर पड़ते ही हिरण की शामत आ गई। कई लोग इकट्ठा होकर पत्थर चलाकर और डंडे मारकर उसे पकड़ने लगे। काफी देर चली भागमभाग के बाद आखिरकार उसे धर लिया, फिर वन विभाग की टीम को बुलाया। जिसने बाद में उसे जंगल ले जाकर छोड़ दिया। घटना कौवाकोल गांव में सुबह की है। गांववालों का कहना था कि जंगली हिरण उनकी फसलें खा रही थी।
भईया जी की रिपोर्ट