नवादा : जिले के गोविंदपुर उत्पाद चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों ने लक्जरी वाहन से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस क्रम में चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। बताया जाता है कि उत्पाद अधिकारियों को झारखंड राज्य के बासोडीह से गोविंदपुर की ओर लक्जरी वाहन से शराब की खेप लेकर जाने की गुप्त सूचना मिली।
सूचना के आलोक में पुलिस ने वाहन जांच आरंभ कर दिया। इस क्रम में तेज रफ्तार से आ रहे वाहन को जबरन रोका गया। जांच में वाहन पर लदे 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद होते ही वाहन समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान माधोपुर गांव के मनोज कुमार के रूप में की गयी है। शराब की खेप बासोडीह से नवादा सद्भावना चौंक ले जाये जाने की बातें चालक ने स्वीकार की है।
भईया जी की रिपोर्ट