By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

खरमास समाप्त, अब गूंजनी आरंभ होगी शहनाई, वैवाहिक कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

Swatva
Last updated: January 18, 2026 1:35 pm
By Swatva 194 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में ठंड की विदाई अभी हुई नहीं कि शहनाइयों की गूंज शुरू होने वाली है। हालांकि जनवरी में शुक्रास्त प्रभावी रहेगा, इस कारण ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नए वर्ष 2026 के फरवरी से ही अब बैंड-बाजे बज पाएंगे और शुभ कार्य हो पाएंगे। शुक्रास्त की बाधा के समापन के बाद आगामी 05 फरवरी से वैवाहिक विधान के साथ ही अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी, जिससे अब तक सुस्त पड़े बाजार में रौनक छाने की प्रबल संभावना बन रही है। बाजार को रवानगी मिलने की उम्मीदों के बीच कारोबारी उत्साहित दिख रहे हैं।

Contents
शुक्र अस्त का पेंच100 करोड़ का होगा बाजार, बाजार रहेंगे गुलजारआर्चायों व पंडितों की हो रही बुकिंग
- Advertisement -

शुक्र अस्त का पेंच

खरमास 14 जनवरी 2026 यानी बुधवार को मकर संक्रांति के साथ समाप्त हो गया। सामान्यतः मकर संक्रांति के बाद शादियां शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार पंचांग में एक बड़ा पेंच फंसा हुआ है। 2026 की शुरुआत में शुक्र तारा अस्त रहेगा। हिंदू विवाह पद्धति में शुक्र का उदय होना दांपत्य सुख के लिए अनिवार्य माना जाता है। विभिन्न पंचांगों के मुताबिक, जनवरी 2026 में विवाह के लिए कोई भी शुद्ध मुहूर्त नहीं बन रहा है।

हालांकि, कुछ पंचांगों के अनुसार, 23 जनवरी बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना जा सकता है, लेकिन विधिवत लग्न की शुरुआत फरवरी से ही होगी। अबूझ मुहूर्त में सामान्य रूप से बिना मुहूर्त के भी विवाह का रिवाज है, लेकिन इस मुहूर्त में लोग शादी करना पसंद नहीं करते, इसलिए इसे नगण्य ही कहा जा सकता है। शुक्र तारा अस्त होने के कारण, खरमास खत्म होने के बावजूद शहनाइयां बजने के लिए लोगों को फरवरी 2026 तक का इंतजार करना पड़ेगा।

100 करोड़ का होगा बाजार, बाजार रहेंगे गुलजार

नए साल में लग्न की शुरुआत के साथ ही बाजार के गुलजार होने की उम्मीद जग गयी है। बाजार के जानकार बताते हैं कि कम-से-कम एक सौ करोड़ से अधिक के कारोबार की संभावना है। केवल कपड़ों का कारोबार शादी-विवाह के कारण 10 करोड़ से अधिक का रहने की उम्मीद है। होटलों में बुकिंग हो रही है जबकि वाहनों की बुकिंग भी परवान पर है। फूल बाजार और कॉस्मेटिक बाजार भी लग्न को लेकर पूरी तरह से तैयार है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के बाजार में भी रौनक छाने का मौसम आ गया है।

- Advertisement -

आर्चायों व पंडितों की हो रही बुकिंग

खरमास खत्म होते ही शादी-विवाह कराने वाले आचार्य पंडितों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। लग्न संबंधी पूछताछ को लेकर भी जरूरतमंद लोग विप्रजनों को आमंत्रित कर रहे हैं। शोभ मंदिर समेत तमाम मंदिरों में शादी-विवाह की व्यवस्था को लेकर पंडा समाज की तैयारियों भी जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि नवादा स्थित पंचमुखी शोभ मंदिर में शादियों की होड़ लगी रहती है। इसके अलावा भी हिसुआ नउआबागी समेत मेसकौर के सीतामढ़ी, ककोलत जलप्रपात , अकबरपुर कन्नौज शिव मंदिर आदि स्थित धर्मस्थलों पर काफी शादियां होती हैं।

- Advertisement -

वर्ष 2026: विवाह शुभ मुहूर्त विवरण :- फरवरी 2026 (विवाह की कुल 15 शुभ मुहूर्त): शुभ तिथियां: 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 25, 26 और 27 फरवरी। मार्च 2026: (होली को छोड़कर मार्च में कुल 09 शुभ मुहूर्त) शुभ तिथियां: 1, 2, 4, 5, 6, 7, 10, 11 और 12 मार्च।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?