नवादा : जिले के युवाओं में रिल बना सोशल मीडिया पर डालने में मजा आ रहा है। लेकिन उन्हें यह पता नहीं कि कभी कभी यह शौक उन्हें महंगा पड़ सकता है। कुछ इसी प्रकार की कहानी अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के पचरुखी गांव में घटित हुई। सोशल मीडिया पर नाबालिग द्वारा मोटरसाइकिल पर बैठकर हाथ में देशी कट्टा लिए भौकाल मचाया जा रहा था। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने गिरफ्तारी की मांग आरंभ कर दी।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता लिया तथा पीएसआई राजन कुमार को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी। काफी खोजबीन के बाद उसे उसके घर से बरामद कर लिया। घर की तलाशी के क्रम में किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
उसकी निशानदेही पर उसके दोस्त सचिन कुमार पिता नरेश चौधरी की घर छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया लेकिन तलाशी में किसी प्रकार आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। कड़ी पूछताछ के बाद खजूरबन्ना के पास झाड़ी से एक थैले में छिपाकर रखे देशी कट्टा बरामद कर लिया। इस बावत पीएसआई राजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए सचिन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट