नवादा : आपदा प्रबंधन विभाग के आदेशानुसार एवं जिला पदाधिकारी, रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले में “भूकम्प सुरक्षा पखवाड़ा” दिनांक 15.01.2026 से 28.01.2026 तक मनाया जा रहा है। पखवाड़े के अंतर्गत भूकम्प से सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
जिले के विभिन्न प्रखंडों/अंचलों—नवादा सदर, कौआकोल, वारिसलीगंज, काशीचक, रोह, पकरीबरावां एवं नारदीगंज—में कुल 42 स्थलों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसी क्रम में नवादा सदर अंचल में अंचल कार्यालय, नवादा सदर, रेलवे स्टेशन परिसर तथा 03 नम्बर बस स्टैंड में भूकम्प सुरक्षा से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजनों को भूकम्प के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
भईया जी की रिपोर्ट