नवादा : जिले में सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका वृद्धा पेंशन निकालकर बैंक से लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान भलुआही गांव की उमा देवी के रूप में की गयी है। सूचना के आलोक में पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि मृतका पैसे निकालने के बाद घर जाने के लिए बाजार की ओर जा रही थी कि अचानक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक जिसपर दो युवक सवार था जोरदार टक्कर मार दी। मौत के बाद दोनों बाइक छोड़ फरार हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बाइक जब्त कर थाना लाया गया था। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट