नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में प्रतिभा को एकबार फिर उड़ान की तैयारियां आरंभ कर दी गयी है। इसके लिए 18 जनवरी को महादेव मोड़ स्थित कार्यालय में रजौली पूर्वी क्रिकेट टूर्नामेंट, रजौली पूर्वी प्रतिभा खोज, क्विज प्रतियोगिता एवं दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सुबह 11 बजे आयोजित की गई है।
मौके पर क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्तानों को बैट खरीदने हेतु ( दो हजार रुपया) नगद राशि का वितरण किया जाएगा। इस वर्ष बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में (फर्स्ट डिवीजन) पास होने वाले परीक्षार्थी को साइकिल देकर सम्मानित किया जायेगा। रजौली पूर्वी पंचायत मुखिया संजय कुमार यादव के सौजन्य आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम की सफलता के लिए बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट