नवादा : उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू IAS अफसर हैं, लेकिन कितना सहज और सरल हैं, इसका अंदाजा इस तस्वीर को देख कर आप लगा सकते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों संग बोरी पर बैठकर पोषाहार चखी। मकसद गुणवत्ता की जांच करना था। तस्वीर जिले की अकबरपुर प्रखंड पचरुखी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का है।
वैसे, सिस्टम की कमियां भी उजागर हुई। केंद्र की कच्ची-पक्की दीवारें ठंड में भी बैठने के लिए बच्चों को अदद दरी तक उपलब्ध नहीं था। तसल्ली इस बात की रही कि केंद्र खुला था और बच्चों को पोषाहार मिल रहा था। ऐसे में आंगनबाड़ी सेविका को उपलब्ध कराई गई सामग्री के दुरुपयोग की जांच की मांग आरंभ हो गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट