नवादा : जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र में अडानी ग्रुप द्वारा निर्माण किये जा रहे सीमेंट प्लांट में पावर ग्रिड स्थापित करने को ले पोल गाड़ने में ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। वारिसलीगंज स्थित अडानी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे सीमेंट प्लांट हेतु 133 KV विद्युत आपूर्ति के लिए चैनपुरा ग्राम से होकर टावर के लिये पोल गाड़ने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। इस कार्य के अंतर्गत बासोचक स्थित पावर ग्रिड से 133 KV उच्च क्षमता विद्युत संचरण लाइन बिछाने हेतु टावर स्थापित किए जा रहे हैं।
प्रस्तावित विद्युत लाइन के मार्ग में गाँव की सैकड़ों एकड़ कृषि क्षेत्र सीधे प्रभावित होंगे।ग्रामीणों ने बताया कि यह कार्य बिना किसी पूर्व सूचना, सार्वजनिक परामर्श या ग्रामीणों की बैठक के किया जा रहा है, जिससे गाँव में व्यापक असंतोष और नाराजगी व्याप्त है। जेसीबी से मिट्टी खुदाई करने पर विरोध में उतरे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। ग्रामीणों के विरोध के बाबजूद पुलिस के सहयोग से पोल गाड़ने के लिये मिट्टी खुदाई का कार्य कराया गया। वही ग्रामीणों ने विरोध कर रही महिलाओं पर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया है।
भईया जी की रिपोर्ट