नवादा : जिला पुलिस केंद्र परिसर में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की जिला शाखा का निर्विरोध चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जो संगठन की एकजुटता को दर्शाता है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाये जाने के साथ ही संघ पूर्ण अस्तित्व में आ गया।
केन्द्रीय पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार सिंह व कौशल किशोर सिंह की मौजूदगी में सर्वसम्मति से कराये गये चुनाव में डा अनिल कुमार, अध्यक्ष, दीवान मोदस्सिर खान उपाध्यक्ष, कौशलेंद्र पासवान सचिव, पांडव कुमार, अंकेक्षक व राहुल कुमार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। मौके पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलवाई गई। चुनाव शांतिपूर्ण व सर्वसम्मति से संपन्न होने पर पर्यवेक्षकों ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार किया है।
भईया जी की रिपोर्ट