By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सावधान ! गलत दिशा में वाहन चलाया तो खैर नहीं

Swatva
Last updated: January 15, 2026 2:06 pm
By Swatva 149 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही कभी-कभी बड़े हादसे का कारण बन जाती है। यातायात नियमों की अनदेखी और शॉर्टकट अपनाने की प्रवृत्ति खासकर रॉन्ग साइड से वाहन चलाने के कई मामलें सामने आ रहे हैं। जिले में इस खतरनाक आदत पर लगाम कसने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने सख्त अभियान शुरू की है। अभियान के तहत रॉन्ग साइड में वाहन चलाते पकड़े जाने पर चालकों से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जा रहा है।

Contents
संवेदनशील स्थानों पर चलेगा जांच अभियानयातायात उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधानकहते हैं अधिकारीसतर्कता ही सुरक्षा
- Advertisement -

बता दें कि एनएच-20 सहित जिले की प्रमुख सड़कों पर अंडरपास, कट और सर्विस रोड के आसपास अक्सर वाहन चालक गलत दिशा में चलते नजर आते हैं। दोपहिया, इ-रिक्शा, ऑटो, ट्रैक्टर और पिकअप जैसे वाहनों द्वारा शॉर्टकट लेने की कोशिश सामने से आ रहे वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि रॉन्ग साइड में चलने से आमने-सामने की टक्कर की आशंका कई गुना बढ़ जाती है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।

संवेदनशील स्थानों पर चलेगा जांच अभियान

परिवहन विभाग की टीम की ओर से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, अस्पताल और मंदिर के पास बने अंडरपास सहित संवेदनशील स्थानों पर जांच अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जायेगा, जिन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी। अधिकारियों ने कई चालकों को तीन दिन पहले गुलाब फूल देकर जागरूक किया है, साथ ही ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी और भविष्य में नियम उल्लंघन न करने की चेतावनी भी।

यातायात उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान

नियमों के अनुसार अलग-अलग श्रेणी के वाहनों पर जुर्माने की राशि तय है।
दो पहिया वाहन:- 1000
तीन पहिया वाहन:- ₹2000
चार पहिया (छोटे वाहन):- ₹3000
मध्यम वाहन:- ₹4000
भारी वाहन (सभी प्रकार): – ₹5000

- Advertisement -

कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय ने स्पष्ट कहा कि एनएच हो या शहर की सड़कें, कहीं भी वाहन को गलत दिशा में चलाना अपराध है। इससे न केवल चालक की बल्कि सामने से आ रहे लोगों की जान खतरे में पड़ती है। सभी वाहन चालकों को अपनी लेन में, नियंत्रित गति से और नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाना चाहिए। रॉन्ग साइड में वाहन चलाते पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नियमों का पालन सबसे प्रभावी उपाय है और इसके लिए आमलोगों का सहयोग जरूरी है।

सतर्कता ही सुरक्षा

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे जल्दबाजी और शॉर्टकट से बचें। कुछ मिनट बचाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में न डालें। नियमों का पालन कर ही सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सकता है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?