नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में युवाओं की बैठक समाजसेवी सह भाजपा नेता राजीव कुमार बॉबी की अध्यक्षता में आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई।बैठक में उपस्थित युवाओं ने पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णा बाबू की स्मृति में एक बार फिर से नए स्वरूप में कृष्ण प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट प्रीमियर लीग की शुरुआत करने का निर्णय लिया।
बता दें कि स्वर्गीय कृष्णा बाबू की स्मृति में अकबरपुर के खेलप्रेमियों के सहयोग से राजीव कुमार बॉबी के द्वारा लगभग 13 -14 वर्षों तक क्रिकेट टूर्नामेंट 2010 के आसपास तक कराया जाता रहा था। कार्यक्रम को एक बार फिर से नए स्वरूप में उपस्थित युवाओं ने कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया साथ ही यह भी निर्णय लिया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन 26 जनवरी को किया जाए।
टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव होंगे।कार्यक्रम को भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कमेटी का गठन किया गया जिसमें राजीव कुमार बॉबी को अध्यक्ष , संजीव कुमार को महामंत्री, विक्रम कुमार, मोहम्मद प्यारे, प्रशांत कुमार सिंह, रंजीत कुमार चमन को सचिव एवं संदीप राजभर बबलू सिंह अमित पांडे धनजीत कुमार छोटू मोहम्मद अब्दुल्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया।
उपस्थित मुकेश पाल, मनीष प्रजापति ,रुद्र यादव, लव कुश यादव, बबलू यादव, पंकज पांडे ,मोहम्मद गुलजार शुभम साहू, छोटू प्रिंस बरनवाल, शुभम बरनवाल, सिद्धार्थ कुमार ,दीपू पंडित शशांक कुमार, विनोद लहरी समेत अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में धीरज कुमार पंकज पांडे, मुकेश विश्वकर्मा, मोनू कुमार, पिंटू कुमार, प्रमोद यादव, बाबू यादव समेत सैकड़ों युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।
भईया जी की रिपोर्ट