नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय झरना के टोला सेवक( शिक्षा सेवक) की मौत ठंड से हो गई। बताया जाता है कि पंद्रह दिन पूर्व शिक्षा सेवक रामोतार राजबंशी के वृद्ध पिता का देहांत हो गया था। श्राद्ध कार्यक्रम सम्पन होने के बाद रात्रि में गो तिया भात परम्परा के अनुसार गंगा स्नान के बाद दिया था।
सुबह अचानक सीने में दर्द महसूस होने के बाद पास के निजी क्लिनिक जाने के लिए जैसे ही तैयारी स्वजन द्वारा किया गया इसी क्रम में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना सुनते ही प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी व शिक्षा सेवकों में दुख की लहर दौड़ गई। रामोतार राजबंशी सिरदला पंचायत के पूर्व समिति सदस्य भी रह चुके थे। प्रखंड शिक्षा सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत रह चुके है।
घटना की सूचना के पूर्व विधायक बनवारी राम, पूर्व प्रखंड उप उप प्रमुख हरिश्चंद्र राजबंशी, शिक्षा सेवक दिलीप राजबंशी,रितेस मांझी, राजेश मांझी, बीरेंद्र राजबंशी, रविंद्र कुमार, मुना कुमार, बिनोद चौधरी, पप्पू कुमार, सुबोध राजबंशी, शंकर राजबंशी, रमेश कुमार, बीरेंद्र राजबंशी, गीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, शिक्षा विद राजेश कुमार भारती, बिजय राजबंशी, शिक्षक मनोज राजबंशी, वरुण कुमार, विकास मित्र अनिल राजबंशी, भाजपा नेता कपिलदेव वर्मा, रंजीत गुप्ता समेत सैकड़ो के संख्या में शोकाकुल परिवार को संतावना देने घर पर पहुंचे और स्वजनों को संतावना दी।
भईया जी की रिपोर्ट