नवादा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुश्री शिल्पी सोनीराज के मार्गदर्शन में तथा श्री धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कॉन्फ्रेंस हॉल, लाइब्रेरी, व्यवहार न्यायालय में बाल विवाह मुक्त भारत योजना को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं प्रभारी सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के बी.सी.एम., जिला समन्वयक, तटवासी समाज रिसोर्स पर्सन, डिफेंस लॉयर, पैनल लॉयर, पारा विधिक स्वयंसेवक, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सेविकाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
भईया जी की रिपोर्ट