By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

35 करोड़ की बाईपास परियोजना को मिली हरी झंडी, विकास को मिलेगी रफ्तार

Swatva
Last updated: January 14, 2026 1:16 pm
By Swatva 117 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के महत्वपूर्ण व्यावसायिक और आवागमन केंद्र हिसुआ के लिए 2026 ऐतिहासिक सिद्ध होने वाला है। बहुप्रतीक्षित हिसुआ बाईपास के निर्माण को आधिकारिक स्वीकृति मिल जाने के बाद नए साल में इसके मूर्तरूप लेने की संभावना है। कार्य की पूर्णता के बाद से न केवल हिसुआ शहर, बल्कि पूरे जिले के लोगों में हर्ष का माहौल है। बाईपास का निर्माण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। प्रमुख सड़क परियोजना पर सारी प्रक्रिया शुरू हो जाने की उम्मीदों के बीच वह दिन दूर नहीं जब हिसुआ की सड़कों पर रेंगते वाहनों की जगह सुगम यातायात का नजारा होगा।

Contents
पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावासांसद और प्रशासन के प्रयासों को मिली सफलताकाफी कम भूमि का होगा अधिग्रहण, कार्य की गति रहेगी तेज
- Advertisement -

परियोजना निश्चित रूप से जिले के ढांचागत विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी। परियोजना का स्वरूप तय, कम लागत में अधिक सुविधा हिसुआ बाईपास को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि राज्य सरकार को जमीन अधिग्रहण की जटिलताओं और खर्च का कम सामना करना पड़े। यह बाईपास बोधगया-राजगीर फोरलेन सड़क पर स्थित बगोदर गांव से शुरू होकर गुफा मोड़ तक जाएगा।

पथ प्रमंडल नवादा अंतर्गत नवीन हिसुआ बाईपास एनएच 82 पर बगोदर से एसएच 08 के उड़सा आहर भाया बगोदर-करमचक पथ के चैनेज शून्य किमी से 2.90 किमी तक निर्माण कार्य किया जाएगा। यानी यह सड़क बगोदर आहर से होते हुए उड़सा आहर के रास्ते गुफा मोड़ तक पहुंचेगी। परियोजना पर 35 करोड़ 19 लाख 35 हजार 500 रुपए खर्च होने का अनुमान है।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

हिसुआ न केवल व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राजगीर, बोधगया और पावापुरी जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों के रूट पर भी पड़ता है। बाईपास बनने से गया और राजगीर जाने वाले श्रद्धालुओं को शहर के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। खासकर सावन के महीने में इस सड़क से होकर पूरे महीने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से लाखों कांवरिया देवघर स्थित बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने जाते हैं, जिन्हें काफी लाभ मिलेगा।

- Advertisement -

शहर के अंदर ट्रैफिक कम होने से स्थानीय दुकानदार और ग्राहक राहत महसूस करेंगे। भारी वाहनों के सीधे निकल जाने से ईंधन की खपत कम होगी और समय की बचत होगी। कुल मिला कर, यह बाईपास केवल एक सड़क नहीं, बल्कि हिसुआ की नई जीवनरेखा साबित होगी। इसके बनने से शहर की सड़कों पर दबाव कम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस स्थान के आसपास ही आने वाले दिनों में मगध विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय खोले जाने की कवायद जारी है। जिसका हाल ही में हिसुआ आगमन के क्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा आश्वासन दिया गया है। इसके बाद से हिसुआ की अलग पहचान कायम हो जाएगी।

सांसद और प्रशासन के प्रयासों को मिली सफलता

बाईपास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने लंबे समय तक प्रयास किए हैं। नवादा के सांसद विवेक ठाकुर इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर सक्रिय थे। कुछ महीने पूर्व ही स्थानीय अधिकारियों ने प्रस्तावित रूट का भौतिक निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। हिसुआ बाईपास को मंजूरी मिलना, इन सामूहिक प्रयासों की जीत मानी जा रही है।

- Advertisement -

काफी कम भूमि का होगा अधिग्रहण, कार्य की गति रहेगी तेज

बाईपास निर्माण में सबसे खास बात यह है कि इसके निर्माण के लिए सरकार को रैयतों की बहुत कम जमीन का अधिग्रहण करना पड़ेगा, क्योंकि बाईपास के चिह्नित मार्ग पर ज्यादातर भूमि बिहार सरकार की है। इससे अधिग्रहण को लेकर कोई पेंच फंसने की संभावना काफी कम रहेगी, जो राहत भरा साबित होगा और कार्य की गति तेज बने रहने की पूरी संभावना है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?