नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में प्रधान लिपिक एवं प्रभारी प्रधान लिपिकों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान रोकड़ पंजी से जुड़े लंबित मामलों, CWJC/MJC प्रकरणों तथा सेवांत लाभ की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी प्रधान लिपिकों को निर्देश दिया कि न्यायालय वादों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि महत्वपूर्ण पत्रों को गार्ड फाइल में सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखी जाएँ, ताकि आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके।
इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की स्थिति, मानवाधिकार एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले, सूचना का अधिकार अधिनियम, सेवा पुस्तिका सत्यापन, आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अनुपालन प्रतिवेदन, कार्य पुस्तिका प्रतिवेदन, जन शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, सेवा लाभ, एसी/डीसी बिल सहित अन्य मासिक प्रतिवेदनों की भी गहन समीक्षा की गई। बैठक में स्थापना प्रभारी डॉ. राजकुमार सिंहा के साथ-साथ सभी विभागों एवं प्रखंड/अंचल कार्यालयों के प्रधान लिपिक उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट