By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Swatva
Last updated: January 11, 2026 2:56 pm
By Swatva 153 Views
Share
3 Min Read
SHARE

-25 हजार नकदी, नौ मोबाइल व एक बाइक जब्त

नवादा : जिले के वारिसलीगंज से साइबर पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से साइबर ठगी की नौ मोबाइल सहित 25 हजार रुपये नकद और एक बाइक जब्त की गयी है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से एक नालंदा जिले के कतरीसराय का बताया जाता है। साइबर प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक निशु मलिक ने बताया कि साइबर प्रतिबिंब पोर्टल पर दिख रहे नंबरों के आधार पर एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर एसआइटी बनायी गयी। एसआइटी और स्वाट दल की सहयोग से वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की मीर बिगहा गांव के एक ठिकाने पर छापेमारी कर साइबर ठगी करते दो अपराधी धर दबोचे गये। पकड़े गये अपराधियों के पास से कई पन्नों का डाटा सीट सहित नौ मोबाइल और एक बाइक के साथ साइबर ठगी की 25,750 रुपये नकद बरामद किये गये।

Contents
-25 हजार नकदी, नौ मोबाइल व एक बाइक जब्तधनी फाइनेंस और एसबीआइ से सस्ते दर पर लोन दिलाने का देते थे झांसाएक सप्ताह में 10 साइबर अपराधियों की हुई गिरफ्तारी
- Advertisement -

धनी फाइनेंस और एसबीआइ से सस्ते दर पर लोन दिलाने का देते थे झांसा

प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि धनी फाइनेंस और एसबीआइ से सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर विभिन्न तरह की सर्विस चार्ज सहित अन्य के नाम पर पैसा वसूलते थे। पकड़े गये साइबर अपराधियों की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की मीर बिगहा गांव निवासी मनोज प्रसाद के बेटे नीरज कुमार और दूसरा नालंदा जिले के कतरी सराय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी धनंजय प्रसाद के बेटे मयंक कुमार के रूप में हुई है। दोनों पर साइबर थाने में आइटी एक्ट की तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एक सप्ताह में 10 साइबर अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में साइबर अपराधियों की छापेमारी में कुल दस साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है, जो विभिन्न इलाके में बैठकर ठगी किया करते थे। हालांकि जिले में साइबर अपराधियों ने पूरी तरह पैर पसार दिया है। साइबर अपराध का सिलसिला नालंदा जिले की कतरी सराय से शुरू हुआ, जो जिले की वारिसलीगंज, काशीचक और पकरीबरावां थाना क्षेत्र में धीरे-धीरे पावं पसार चुका है।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?