नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरनारायणपुर में शुक्रवार को अफरातफरी का माहौल बन गया। विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा हो रही थी। इसी बीच आठवीं कक्षा की छात्रा सुषमा कुमारी बेहोश होकर भूमि पर गिर गई। विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक छात्र व छात्राएं अवाक रह गए।
सूचना पर उसके स्वजन व ग्रामीण पहुंचे तब आनन फानन में उसे वहां से उठाकर कार्यालय कक्ष में लेकर आये,और ग्रामीण चिकित्सक ने इलाज किया। इलाज के बाद जब ठीक हुई,तो लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के पीछे ठंड की वजह बताया जा रहा है। विद्यालय प्राचार्य सुरेश प्रसाद समेत अन्य शिक्षकों ने कहा विद्यालय परिसर में प्रार्थना हो रही थी। सभी छात्र व छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से प्रार्थना कर रहे थे।
इसी बीच गांव के बिनोद प्रसाद की पुत्री सुषमा कुमारी अचानक बेहोश होकर भूमि पर गिर पड़ी, रक्तचाप कम हो गया और उसके हाथ पांव ठंडे हो गए। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। क्रमांक संख्या एक है। ठंड लगने से तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने की सूचना पर स्वजन और ग्रामीण आये। ग्रामीण चिकित्सक कार्यालय कक्ष में प्राथमिक इलाज किया। अभी ठीक है। घटना की सूचना डीएम और बीआरसी को दिया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट