नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड में जदयू का सदस्यता अभियान का कारवां सदर विधायक विभा देवी के नेतृत्व में नारदीगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंची।स्थानीय कार्यकर्ताओं ने टीम के सभी सदस्यों का भव्य स्वागत किया। मुख्य समारोह का आयोजन नारदीगंज जदयू चुनाव कार्यालय सह श्री राज कृष्णा ट्रस्ट कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम प्रसाद कुशवाहा ने किया जबकि मंच संचालन जदयू जिला महासचिव प्रियरंजन सिंह ने किया। जिला उपाध्यक्ष जयशंकर चंद्रवंशी ने कहा कि विधायक विभा देवी की जीत सुनिश्चित करने में हरेक धर्म जाति या वर्ग के लोगों ने सहयोग किया है। इसलिए इन सबों को जदयू परिवार से जोड़ना है। जिले में 3 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मौके पर सदर विधायक विभा देवी ने अपने सैकड़ों पुराने कार्यकर्ताओं को जदयू सदस्यता पर्ची प्रदान कर अपने जदयू परिवार में शामिल किया। इसके अलावे प्रखंड के सभी 11 पंचायतों में अधिकृत कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीद का बंडल सौंपा गया और अभियान को गति प्रदान की गई। पंचायतों के वार्ड ,टोले,कस्बे में अभियान चलाकर जदयू पार्टी का सदस्य बनाने में कार्यकर्ता लग गये है। युवाओं के साथ महिलाओं और पुरुषों को भी सदस्य बनाने में सभी कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएंगे। जिले में सदस्यता अभियान का लक्ष्य रखा गया है। उसे हर हाल में पूरा करना है।
मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष शंभु मालाकार, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष रजनीश कुमार,रामलखन यादव,पूर्व मुखिया सुनील यादव, पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह, नरेश यादव, धीरेंद्र कुमार धीरु, शिवालक यादव समेत काफी संख्या लोग जदयू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, उपाध्यक्ष शशि कुमार शेष, जिला पार्षद अध्यक्ष पुष्पा राजवंशी, अरुण कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार उर्फ बौआ, मंटू कुमार, प्रमोद यादव, राजेंद्र चौधरी, गुड्डू यादव, पप्पू यादव, अजय यादव, विपिन यादव समेत काफी संख्या कार्यकर्ता शामिल रहे।
भईया जी की रिपोर्ट