नवादा : उप विकास आयुक्त ने जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के खराठ पंचायत की आमीपुर ग्राम में स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आमीपुर पोखर, आंगनवाड़ी केंद्र तथा आवास प्लस ऐप के माध्यम से नाम शामिल किए गए लाभुकों का सत्यापन एवं जांच की गई।
उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीणों से नल-जल योजना, विद्यालयों के संचालन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। ग्रामीणों द्वारा बतायी गई समस्याओं के निष्पादन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, नवादा सदर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट