नवादा : जनसुराज पार्टी जनवरी माह के अंत तक पूरे राज्य में ग्रासरूट से लेकर जिला स्तर तक प्रत्येक जिले में सशक्त और धारदार संगठनात्मक ढ़ांचे का निर्माण करेगी। नवादा पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जाने माने राजनयिक मनोज भारती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आगामी 1 अप्रैल से पार्टी पूरे बिहार में सदस्यता अभियान शुरू करेगी और इस अभियान से पूर्व बूथ से लेकर जिला स्तरों के संगठन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा।
इस कार्य के लिए प्रत्येक जिलों में बैठक करके कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके पूर्व श्रीभारती ने जिला जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया और आगामी पंचायत चुनाव से लेकर नगर निकाय,विधान परिषद के स्थानीय निकाय के चुनाव की तैयारी में जुट जाने की सलाह दी। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान कमिटि के वरीय उपाध्यक्ष श्री त्रिवेणी सिंह ने की।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन तथा जिला प्रभारी डा.मधुकर कुमार ने अपने विचारों को रखा।हिसुआ से विधानसभा प्रत्याशी रहे सूर्यदेव वर्मा, वरिष्ठ नेता सरयु प्रसाद कुशवाहा, वारिसलीगंज के उम्मीदवार रहे उमेश यादव, गोविन्दपुर से उम्मीदवार रही श्रीमती पूनम देवी, रजौली के उम्मीदवार रहे नरेश चौधरी, निवर्तमान कमिटि के पदाधिकारी उमेश चंद्रवंशी, अरविंद गुप्ता, कन्हैया कुमार बादल, सुबोध सिंह, कमल किशोर बिन्दु, नीरज कुमार, राहुल कुमार, ललन शर्मा, मो.नसीम, गुलाम मुस्तफ़ा, गायत्री देवी, स्वीटी सिंह आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता इस बैठक में मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट