नवादा : डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त निलिमा साहु की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, हरियाली को बढ़ावा देना तथा जनमानस को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना द्वारा आयोजित जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम का बापू टावर, पटना से लाइव प्रसारण प्रदर्शित किया गया। जिले में जल-जीवन-हरियाली दिवस पूरे उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा की छात्रा कृपा तुलसी द्वारा जल-जीवन-हरियाली के महत्व पर प्रभावशाली भाषण दिया गया।उप विकास आयुक्त निलिमा साहु ने गीत के माध्यम से हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उपस्थित जनसमूह के समक्ष विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के दौरान जिले में आहर, तालाब, पईन, पोखर, चेकडैम, वृक्षारोपण एवं अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। दिनांक 24 दिसंबर 2025 को आयोजित जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को उप विकास आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया—
प्रथम स्थान – आंचल कुमारी – ₹6,000/- एवं प्रशस्ति पत्र
द्वितीय स्थान – सन्नी कुमार – ₹5,000/- एवं प्रशस्ति पत्र
तृतीय स्थान – कृपा तुलसी – ₹4,000/- एवं प्रशस्ति पत्र
इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी-सह-निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, डीपीओ शिक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट