नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया गांव में मां सरस्वती प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए श्रद्धापूर्वक किया गया। ध्वजारोहण!बिचली टोला में मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए श्रद्धा पूर्वक ध्वजारोहण हुआ। मुख्य यजमान की भूमिका ग्रामीण अखिलेश कुमार सुमन व पुरोहित लवकुश पांडेय ने निभाई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन कर ध्वजारोहण किया गया।
ढोल बाजे के साथ ग्रामीण पूरा नारदीगंज भ्रमण कर रामभक्त हनुमान जी की पूजा अर्चना किया। आयोजन की सफलता के लिए समिति का गठन किया गया है। ग्रामीण रंजीत कुमार को यज्ञ समिति का अध्यक्ष,अखिलेश कुमार सुमन को सचिव, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
यज्ञ समिति के सचिव अखिलेश कुमार सुमन ने बताया कि मां सरस्वती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर श्री मद्भगवत कथा का आयोजन होगा। उन्होंने कहा आगामी 19 जनवरी को जल यात्रा, पंचांग पूजन,मंडप प्रवेश, एवं अग्नि मंथन के साथ यज्ञ शुरू किया जाएगा। कहा गया 20 जनवरी को वेदी पूजन, जलाधिवास, 22 जनवरी को वेदी पूजन,नगर भ्रमण का कार्य किया जाएगा। 23 जनवरी को महान्यास,24 घंटे का अखंड कीर्तन एवं माता सरस्वती का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। 25 जनवरी को हवन,भंडारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। कथा 19 जनवरी से शुरु होगी,जो 24 जनवरी तक चलेगी कथा वाचिका श्री वृन्दावन निवासी खुशी किशोरी जी के द्वारा किया जाएगा।
यज्ञ का पूरा कार्यक्रम वाराणसी निवासी आचार्य लव कुश पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न किया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष रंजीत कुमार, सचिव अखिलेश कुमार सुमन, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, ग्रामीण अलखदेव यादव, राजकिशोर यादव, त्रिभुवन शर्मा, बाबूचंद प्रसाद, विपिन कुमार, दीपक कुमार, नीतीश कुमार, पंकज कुमार,निखिल ज्योति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट