नवादा : जिले के परनाडाबर थाना क्षेत्र के बलुआतरी गाँव में शौचालय निर्माण को ले विवादित भूमि पर जबरन गड्ढा खुदाई के मामले में 26 दिसम्बर को दो पक्षों में जमकर मारपीट व हिंसक झड़प में दोनो पक्षों से करीब दस लोग घायल हुये थे। लाठी डंडे व सरिया से हुई मारपीट के मामले में बेबी देवी गंभीर रूप घायल महिला की रविवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत कि सूचना मिलते ही स्वजनों व गांव वासियो में मातम छाया गया। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दस दिन व्यतीत होने के बाद भी पुलिस ने दोनो पक्षों से एक भी आरोपित को हिरासत में अबतक नही लिये जाने से गांव में काफी तनाव देखा जा रहा है। बताया जाता है कि 26 दिसम्बर को सुरेंद्र उर्फ़ मलेटरी यादव के द्वारा शौचालय निर्माण को लेकर गड्ढे की खुदाई जे सी बी मशीन् से करवा रहे थे। बेबी देवी व उनके स्वजनों से विवाद होने लगा, देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी डंडा व सरिया निकल गया और हिंसक झड़प का रूप ले लिया। जबतक ग्रामीण बीच बचाव करते दोनों पक्षों से करीब दस लोग लहुलुहान हो गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक संतोष कुमार सुमन ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। बेबी देवी को स्वजनों ने पटना रेफर करवाकर एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। इलाज के दौरान 48 वर्षीय महिला बेबी देवी ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले कि जानकारी मिली है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने की कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट