नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया गांव में 21 वर्षीय युवक ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि टार्जन कुमार परिवार के साथ देर रात भोजन कर अपने कमरे में सो गया। सुबह परिजनों ने कमरे में फांसी से झूलता देखा। फांसी से झूलता देख परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच फोरेंसिक जांच टीम के साथ पहुंच शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बता दें इसके छह माह पूर्व उसके दोस्त एक युवक की मौत आहर में डूबने से हो गयी थी।
भईया जी की रिपोर्ट