अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 32 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, जमाबंदी, परिमार्जन, दाखिल खारिज, अतिक्रमण, मजदूरी, मानदेय भुगतान, मुआबजा, दुर्घटना, राजस्व, आवास योजना, राशन कार्ड, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, उप विकास आयुक्त कार्यालय, अंचलाधिकारी कार्यालय, थाना प्रभारी, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, आपदा विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे।
जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें। कुर्था प्रखण्ड स्थित ग्राम सैदपुर निवासी लुटन यादव द्वारा बताया गया कि मेरे नीजी जमीन में विद्युत विभाग द्वारा बिजली का पौल लगा दिया गया है, जो मकान निर्माण करने में काफी दिक्कत हो रही है।
मेरे नीजी जमीन से पौल को हटवाकर चिन्हित स्थलों पर लगवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। कलेर प्रखण्ड स्थित ग्राम बेलसार निवासी चन्द्रदेव दास द्वारा बताया गया कि मैं महादलित परिवार के सदस्य हूँ तथा मेरा मकान मिट्टी एवं फुस का बना हुआ है, जो काफी दिक्कत हो रही है। आवास योजना की सख्त जरूरी है। आवास योजना द्वारा मिलने वाली राशि उपलब्ध करवाने की कृपा प्रदान की जाए, ताकि मकान का निर्माण कर सके।
इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। कुर्था प्रखण्ड स्थित ग्राम सचई निवासी अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि अपने नीजी भूमि का लगान निर्धारण करवाने हेतु आवेदन की गई थी पर भूमि सुधार उप समाहर्ता अरवल कार्यालय द्वारा विगत 06 माह से परेशान किया जा रहा है। मेरी भूमि का लगान निर्धारित करवाने की कृपा की जाए, ताकि सरकारी भूमि का लगान ससमय भुगतान किया जा सके। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा राजस्व पदाधिकारी अरवल, भूमि सुधार उप समाहर्ता अरवल एवं अंचलाधिकारी कुर्था को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट