नवादा : जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में, अवैध खनन की सूचना पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नारदीगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया। इस बावत खनन विभाग के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।
जिला खनन पदाधिकारी ने नारदीगंज के परमा,मोतनाजे आदि गांवों के पास पंचाने नदी से अवैध बालू खनन की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में छापामार दल का गठन किया गया। पुलिस के सहयोग से की गयी छापामारी व घेराबंदी में चार बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। चारों ट्रैक्टरों पर कुल 2.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
बता दें जिले के रजौली, अकबरपुर, हिसुआ, सिरदला, गोविंदपुर आदि प्रखंडों में बालू की चोरी का धंधा बदस्तूर जारी है। बालू चोरी में पुलिस की बालू माफिया से मिलीभगत से संबंधित आडियो वायरल लगातार वायरल हो रहा है। एक को निलम्बित तो दूसरे को स्थानांतरित किया जा चुका है। बावजूद धंधा है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट