नवादा : जिले के नेशनल हाईवे 20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधो बीघा- केना गांव के पास दो बाईकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौत घटनास्थल पर हो गयी। स्थानीय लोगों की तत्परता से जख्मियों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया बर्ना कुछ और हो सकता था। जख्मियों में दो की हालत चिंताजनक रहने के कारण पावापुरी बिम्स स्थानांतरित किया गया है।
मृतक की पहचान रामनगर मुहल्ले के हिमांशु कुमार व जख्मी मंगरबिगहा के करण कुमार, विक्रम कुमार आदि के रूप में हुई है। मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाना ले जाया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट