नवादा : नववर्ष आगमन की पूर्व संध्या जिले की राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्या सह गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार पंचायत की पूर्व मुखिया अफरोजा खातुन ने हजारों गरीबों को कम्बल उपलब्ध कराया। जिले में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से पड़ रही कड़ाके की ठंड से परेशान गरीबों ने कम्बल पा राहत की सांस ली है।
अफरोजा ने ऐसा पहली बार किया ऐसी भी बात नहीं है। इसके पूर्व सोमवार को पटना दानापुर ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के मजदूरों को कम्बल उपलब्ध कराया था। पटना से वापसी के क्रम में मंगलवार की देर शाम बकसोती के सैकड़ों गरीबों के बीच कम्बलों का वितरण किया था।उनके इस प्रकार के कार्यों से गरीबों व मजलूमों को राहत मिलती है तो वे खुद सुकून महसूस करती है।
उन्होंने बताया कि ऐसा करने की प्रेरणा मरहूम माता – पिता से मिला जो खुद भूखे रहकर गरीबों को भोजन व कपड़े उपलब्ध कराया करते थे। उनके पुण्य कर्मों के शबाब से आज मैं राज्य अल्पसंख्यक आयोग की दूसरी बार सदस्य पद पर पहुंच पाने में सफल रही हूं। वैसे जिले में सांसद विवेक ठाकुर के बाद यह दूसरी ऐसी नेत्री है जिन्होंने ठिठुर रहे गरीबों को कम्बल उपलब्ध कराया है।
भईया जी की रिपोर्ट