नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव निवासी भारतीय रेलवे में कार्यरत सोनू कुमार का चयन व्यवहार न्यायालय में स्टेनो के पद पर हुआ है। खबर की जानकारी मिलते ही सोनू की भारतीय रेलवे के सह कर्मियों एवँ ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी के मुताबिक सोनू कुमार परमा गांव निवासी महादेव सिंह के पुत्र हैं।
वे फिलहाल भारतीय रेलवे में लेवल-1 पद पर कार्यरत हैं और डीआरएम कार्यालय,भुसावल महराष्ट्र में सेवा दे रहे हैं। सोनू ने नौकरी के साथ-साथ सिविल कोर्ट में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत की और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते रहे। उनके अथक प्रयासों और अटूट लगन का परिणाम है कि उन्होंने बिहार सिविल कोर्ट के स्टेनो प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की।
जिलेवासियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। खासकर ऐसे समय में जब सरकारी नौकरियों में प्रतिस्पर्धा चरम पर है। सोनू की यह सफलता दर्शाती है कि मन में संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति तथा कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। स्थानीय लोग उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं। जल्द ही औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद वे नई जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दे कि इस सफलता के बाद नारदीगंज प्रखंड और परमा गांव के लोगों में काफी उत्साह और खुशी देखी जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट