नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 240 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। इस बावत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि देवीपुर नदी किनारे झाड़ियों में शराब की बड़ी खेप बोरे में छिपाकर बिक्री के लिए रखा गया है।
सूचना के आलोक में गश्त कर रहे पीटीसी पदाधिकारी को छापामारी का निर्देश दिया। की गयी छापामारी में झाड़ियों से बोरे में छिपाकर रखे गये 240 लीटर महुआ शराब बरामद कर थाना लाया गया। इस बावत पीटीसी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट