नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में बाइक चोरों के आतंक से बाइक मालिक परेशान हैं। अज्ञात चोरो ने जमकर उत्पाद मचाते हुए कई मोटरसाइकल वाहन का हैंडिल तोड़ने का प्रयास किया। सूचना दूरभाष पर सिरदला पुलिस् को दी गई। नरहट-सिरदला सीमा पर बैजनाथपुर गांव में अज्ञात चोरो ने उत्पाद मचाते हुये बैजनाथपुर गांव निवासी समाजसेवी सह बिहार मध्य ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक राजेंद्र उर्फ़ कारु चौधरी के पुत्र के नाम से ग्लैम्बर वाइक नम्बर बी आर 27s/ 6067 कि चोरी अज्ञात चोरो ने कर ली।
पीड़ित वाइक स्वामी के पिता कारू चौधरी ने सिरदला थाना में आवेदन देकर चोरी गये मोटरसाइकल बरामद किये जाने कि गुहार लगायी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में सिरदला थाना क्षेत्र के सभी पंद्रह पंचायत क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। जल्द ही मोटरसाइकल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर मोटरसाइकल बरामद कर लिया जायगा। इस मामले में एस आई प्रियेश कुमार विद्यार्थी को लगाया गया है। जल्द ही चोरो तक पुलिस पहुंच जायगी।
भईया जी की रिपोर्ट