नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड मुख्यालय बाजार में प्रतिदिन घंटों लग रहे जाम के दाम से राहगीर परेशान हैं।सर्वाधिक आवादी का सिरदला बाजार व लौंद बाजार में आये दिन घंटो सडक जाम हो जाना आम है। इससे सड़क पर दौड़ रही सैकड़ों वाहन बाजार के फुटपाथ पर अटक कर रह जाते हैं। ऐसे में पैदल चल रहे राहगीर व स्कूली बच्चे काफी परेशान दीखते हैं।
लौंद बाजार के दर्जनों समाजसेवियों ने सिरदला सीओ को आवेदन देकर जाम से निजात दिलाने की मांग है। दूसरी ओर सिरदला बाजार में भी सीओ, बीडीओ एवं एम्बुलेंस वाहन भी जाम में फसे दीखते हैं। सिरदला बाजार व लौंद बाजार में दुकान संचालक द्वारा अपने अपने सामानों को प्रदर्शनी के लिये दुकान से सडक तक समान को रख देते हैं जिससे सब्जी ब्यवसाय को मजबूरन सडक के आखिरी किनारा या फिर सडक पर ही सब्जी बजार लगा देते हैं।
क्षेत्र के सैकड़ो टोटो व मैजिक, टेम्पू बाजार से यात्री का इंतजार करते हैं तो और भीषण जाम लग जाता है। दोपहर में जब फास्ट फूड के ठेला बाजार के चौक चौराहे पर लगते हैं तो फिर क्या कहना! लोगों को पैदल गुजरना मुश्किल हो जाता है। इस बावत सीओ भोला जी ने बताया कि सिरदला फुल बगान चौक से चार दिशा से वाहनों को गुजरना पड़ता है। ऐसे में गोलम्बर नहीं रहने व ट्रैफीक पुलिस नही रहने का कारण व वाहन चालकों के आपधापी के कारण ही विशेष रूप से सडक जाम होता है।
जिला प्रशासन व अनुमंडल पदाधिकारी रजौली से कोई निर्देश प्राप्त नहीं है। बावजूद दुकान संचालकों को निर्देश दिया गया है कि अपना अपना समान दुकान मे रखकर ही बिक्री करें। साथ ही दुकान के समीप निकाली गई करकट को खोल लें ,अन्यथा बाध्य होकर कार्रवाई की जायेगी। सिरदला व लौंद बाजार में सर्वजनिक हित के लिये अतिक्रमण हटाना अनिवार्य है। जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई आरंभ कर दी जायेगी।
भईया जी की रिपोर्ट