नवादा : जिले के रजौली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पहुंचने वाले हैं। अनुमंडल में पर्यटक विकास एवं अन्य विकास योजनाओं से संबंधित कार्यों संभावित परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए रजौली आ रहे हैं। उनके संभावित आगमन को लेकर रजौली के हरदिया के खेल के मैदान में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ रजौली में संभावित ठिकानों का जायजा ले रहे हैं।
लगातार पर्यटक व फुलवरिया जलाशय में फ्लोटिंग सोलर प्लांट के कार्यों का जायजा ले रहे हैं और रजौली अनुमंडल क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां जोरों से किया जा रहा है। हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम का निरीक्षण कर सकते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी को लेकर जिला पदाधिकारी ने सभी तैयारियां शुरू कर दी है। मछली पालन परियोजना तथा डैम का प्रस्तावित फ्लोटिंग सोलर प्लांट की प्रगति का जायजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेंगे।
फुलवरिया को प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में संभावित ठिकानों पर जिला पदाधिकारी सभी पदाधिकारीयों के साथ निरीक्षण कर रहे हैं और तैयारी किया जा रहा है। बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा बटालियन कंपनी के निर्माण स्थल के लिए प्रस्तावित स्थल का भी जायजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ले सकते हैं। इसी को लेकर जिला पदाधिकारी लगातार रजौली के हरदिया में सभी क्षेत्रों का मॉनेटिंग कर रहे हैं और तैयारीयां जोरों पर है।
भईया जी की रिपोर्ट