नवादा : जिले के रजौली प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के हाट चौक स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में नवादा के सांसद विवेक ठाकुर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि हम सभी असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत,जन-जन के नेता, विकसित नवादा के नायक,यशस्वी सांसद विवेक ठाकुर का जन्मदिन बजरंगबली के चरणों में सांसद का चित्र रख कर 56 घी का दीपक प्रज्जवलित कर हनुमान चलीसा गाकर रजौली भाजपा, एनडीए साथियों साथ मनाया।
गगन ने बताया कि सांसद विवेक ठाकुर सदैव जब से नवादा का सांसद बने है अपने अल्प अवधि के कार्यकाल में जिलावासियों के हर धर्म,समुदाय, सर्व जन के हित में एक-से-एक सौगात समर्पित कर रहे हैं। सांसद विवेक ठाकुर के दीघार्यु जीवन एवं यशस्वी कार्यकाल का ईश्वर से कामना करता हूँ। रजौली विधायक विमल राजवंशी ने बताया कि हम सभी एनडीए परिवार ईश्वर से प्रार्थना करते है कि यशस्वी सांसद विवेक ठाकुर सदैव, स्वस्थ्य, प्रसन्न, दीघार्यु रहे। सदैव ऐसे ही माँ भारती की सेवा करते रहे।
मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने अपने सांसद के यशस्वी, दीघार्यु जीवन का ईश्वर से कामना किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद कुमार,मंडल उपाध्यक्ष मनोज बरहपूरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन ने विस्तृत रूप से सांसद विवेक ठाकुर के कार्यकाल एवं उनके द्वारा जन-जन के प्रति किये गये विकास कार्यों के संबंध में अवगत कराया। गगन ने बताया कि सांसद विवेक ठाकुर के नेतृत्व में अपना नवादा विकसित नवादा बनने की दिशा में निरंतरता के साथ आगे बढ़ रहा है।
मौके पर रजौली विधायक विमल राजवंशी, रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, मंडल महामंत्री सुनील कुमार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार, देवेन्द्र प्रसाद दीवान,मंडल उपाध्यक्ष मनोज बरहपूरिया,धनंजय कुमार धन्नु, वीरेन्द्र प्रसाद, दिलीप कुमार द्वीप, मुसाफिर चौधरी, दीपक कुमार दीपू,शंकर कुमार,आकाश कुमार, पप्पू साव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामभजन प्रसाद, दिलीप पासवान,विनोद आर्या, आकाश कुमार, विकास रंजन, मुन्ना चंद्रवंशी, राजेश सिंह, नीरज कुमार मंटू, कुंदन सिंह, रंजेश कुमार, लल्लू कुमाररजौली भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट