नवादा : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 20 के रजौली प्रखंड क्षेत्र के रजौली बांके मोड़ के पास वुधवार की देर शाम हुई सड़क दुघर्टना में मृत की पहचान हो गयी। पहचान उनके हाथ पर गुदी गोदना से हुई। पहचान के साथ ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके साथ ही मृतक के आश्रित को मुआवजा व कबीर अंत्येष्टि की राशि उपलब्ध करायी गयी है।
मृतक धमनी पंचायत की शिवनारायण बिगहा गांव के 60 वर्षीय महेंद्र यादव अपने ससुराल हरदिया से सायकिल से घर वापस लौट रहे थे। बांके मोड़ के पास अज्ञात ट्रक ने ऐसा जोरदार धक्का मारा कि उनके शरीर के किसी अंग अंग का पता नहीं चल रहा था। ऐसे में पहचान मुश्किल था। वे दो दिन पूर्व दिल्ली से घर वापस लौटे थे।
मृतक अपने पीछे विधवा,दो पुत्र व दो तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। सभी शादी शुदा है। प्रशासन ने फिलहाल आश्रित को पारिवारिक सहयोग के रूप में 20 हजार रुपए व मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि के रूप में तीन हजार रुपए का चेक उपलब्ध कराया है। शेष दो लाख रुपए के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट