नवादा : लोक आस्था का चतुर्दिवसीय महापर्व छठ चार दिनों तक श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया जाता है। इसका शुभारंभ नहाय-खाय के साथ 25 अक्टूबर 2025 से हुआ, जो 28 अक्टूबर 2025 को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न होगा। जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान ने छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु संयुक्त आदेश जारी किया है। जिले के 299 महत्वपूर्ण एवं अतिमहत्वपूर्ण घाटों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
छठ पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था के संधारण एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय, सभागार में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष 26 अक्टूबर 2025 से कार्यरत रहेगा और कार्य समाप्ति तक निरंतर संचालित होगा।इसके अतिरिक्त 02 अस्थायी नियंत्रण कक्ष — शोभिया छठ घाट एवं गढ़पर छठ घाट — पर भी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही अनुमंडल एवं थाना स्तर पर भी नियंत्रण कक्षों की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित किया जा सके।
नियंत्रण कक्षों के संपर्क सूत्र निम्नलिखित हैं
1. जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा – 📞 06324-212261
2. पुलिस नियंत्रण कक्ष, नवादा – 📞 06324-212263
3. अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा सदर – 📞 06324-212238 / 9135272355
4. अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली – 📞 8789961655
5. स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, नवादा – 📞 8539969875 / 9135899957
6. स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, रजौली – 📞 7903777730
7. अग्निशाम नियंत्रण कक्ष, नवादा – 📞 06324-212586
8. विद्युत प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा – 📞 7033095811
9. विद्युत प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली – 📞 7369001361
10. मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष, नवादा – 📞 8544424181
11. थाना नियंत्रण कक्ष – संबंधित थानाध्यक्ष का फोन नंबर
जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पर्व के दौरान अनुशासन, स्वच्छता एवं आपसी सद्भाव बनाए रखें तथा किसी प्रकार की सूचना या शिकायत हेतु अपने नजदीकी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
भईया जी की रिपोर्ट