नवादा : जिले में तीन दशक बाद अपराध कि दुनिया से राजनीति में आकर समाज में जहर घोलने वाले अशोक महतो आज कहां गए। वारिसलीगंज से कांग्रेस ने मंटन सिंह को सिंबल दे दिया। भूराबाल साफ करने के मृत नारे को फिर से जिंदा करने वाले अशोक महतो के लिए सबक है कि राजनीति में कुछ करना चाहते हो तो दुस्साहस मत दिखाओ। हद में रहो और दुश्मनी में भी इतनी गुंजाइश रहने दो कि ज़ब मिलो तो शर्मिंदा न होना पड़े।
इस प्रकार वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में एकबार फिर अरुणा देवी वनाम मंटन सिंह आमने-सामने होंगे। वैसे अभी मंटन सिंह का नामांकन होना शेष और अशोक महतो के भावी रणनीति का इंतजार हर किसी को है। अब देखना है बड़े बेआवरु होकर निकलने वाले अशोक कुमार का अगला कदम क्या होगा?
भईया जी की रिपोर्ट