नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में समाहरणालय सभागार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शम्भु शरण पाण्डेय द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। कुल 05 शिकायतें दर्ज की गईं।
जाहिर है जनता दरबार में आने का लाभ लोगों को मिलना कम हो गया है। ऐसे में लोग अब आने से परहेज़ करने लगे हैं। जब न्याय ही नहीं मिलेगा तो फिर समय व पैसा खर्च करने से क्या लाभ? जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर तत्काल राहत उपलब्ध कराई। वहीं, कुछ मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा गया।
जनता दरबार में रजौली के राजेश भारती, हरदिया, रजौली के रामप्रवेश शर्मा, विजय बाजार, हिसुआ के निरज कुमार, जयसन विगहा, सिसवां, भगवानपुर, नवादा के नीलम कुमारी, भीम विगहा, नरहट के अशोक कुमार ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया एवं अन्य द्वारा भी शिकायतें पेश की गयी। जनता दरबार में प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग श्री मनोज चौधरी, लिपिक श्री अनिल राज, के साथ-साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट