नवादा : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने 6 अक्टूबर से सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। अभियान विशेष रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बिहार-झारखंड सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों पर केंद्रित है। एसपी के खुद सड़कों पर उतरने से गाड़ी चालकों में हड़कंप मच गया है। जांच का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों, जैसे हथियार, नकदी और शराब की तस्करी को रोकना है। आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस की यह सक्रियता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
एसपी धीमान ने स्पष्ट किया कि विशेष चेकिंग अभियान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य अवैध परिवहन पर अंकुश लगाना है। एसपी ने जैसे ही रोड पर उतरे तमाम पुलिस पदाधिकारीयों में खलबली मच गई है। इसके बाद एसपी ने खुद ही एक-एक गाड़ी को चेक करना शुरू कर दिया। बड़ा चेकिंग अभियान को देख वाहन चालक व मालिक सोच में पड़ गए हैं।
भईया जी की रिपोर्ट